न्यूयॉर्क, 10 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी शेयर बुधवार को मजबूती के साथ बंद हुए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, डॉव जोंस 91.67 अंकों यानी 0.39 फीसदी की मजबूती के साथ 23,879.12 पर रहा। एसएंडपी 500 सूचकांक 10.55 अंकों यानी 0.41 फीसदी की बढ़त के साथ 2,584.96 पर रहा।
नैस्डैक कंपोजिट सूचकांक 60.08 अंकों यानी 0.87 फीसदी की बढ़त के साथ 6,957.08 पर रहा।
dharmpath.com dharmpath