न्यूयॉर्क, 18 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी शेयर गुरुवार को मजबूती के साथ बंद हुए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज गुरुवार को 162.94 अंकों यानी 0.67 फीसदी की मजबूती के साथ 24,370.10 पर रहा। एसएंडपी 500 सूचकांक 19.86 अंकों यानी 0.76 फीसदी की बढ़त के साथ 2,635.96 पर रहा।
नैस्डैक कंपोजिट सूचकांक 49.77 अंकों यानी 0.71 फीसदी की मजबूती के साथ 7,084.46 पर रहा।
dharmpath.com dharmpath