न्यूयॉर्क, 11 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिकी शेयर सोमवार के कारोबारी सत्र में मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज सोमवार को 5.82 अंकों यानी 0.03 फीसदी की कमजोरी के साथ 21,408.52 पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 सूचकांक 2.25 अंकों यानी 0.09 फीसदी की बढ़त के साथ 2,427.43 पर बंद हुआ।
नैस्डैक कंपोजिट सूचकांक 23.31 अंकों यानी 0.38 फीसदी की बढ़त के साथ 6,176.39 पर बंद हुआ।
dharmpath.com dharmpath