न्यूयॉर्क, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। कंपनियों के बेहतर नतीजों और मजबूत आर्थिक आंकड़ों के बीच अमेरिकी शेयर मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज शुक्रवार को 11.15 अंकों यानी 0.05 फीसदी की गिरावट के साथ 24,311.19 पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 सूचकांक 2.97 अंकों यानी 0.11 फीसदी की बढ़त के साथ 2,669.91 पर रहा।
नैस्डैक कंपोजिट सूचकांक 1.12 अंकों यानी 0.02 फीसदी की बढ़त के साथ 7,119.80 पर रहा।
अमेरिकी ई-वाणिज्य कंपनी अमेजॉन की पहली तिमाही की आय बाजार अनुमानों से अधिक रही है। इस वजह से शुक्रवार को कंपनी के शेयरों में 3.6 फीसदी की मजबूती देखने को मिली।
dharmpath.com dharmpath