न्यूयॉर्क, 24 जुलाई (आईएएनएस)। कुछ प्रमुख प्रौद्योगिकी कंपनियों के दूसरी तिमाही के नतीजे जारी होने के बीच सोमवार को अमेरिकी शेयर मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज 13.83 अंकों यानी 0.06 फीसदी की कमजोरी के साथ 25,044.29 पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 सूचकांक 5.15 अंकों यानी 0.18 फीसदी की बढ़त के साथ 2,806.98 पर बंद हुआ।
नैस्डैक कंपोजिट 21.67 अंकों यानी 0.28 फीसदी की बढ़त के साथ 7,841.87 पर बंद हुआ।
dharmpath.com dharmpath