अमेरिकी संग्रहालय दे रहा बियर पीने की नौकरी

अगर आप भी इस नौकरी में रुचि रखते हैं तो फिर नेशनल म्यूजियम ऑफ अमेरिकन हिस्ट्री को अपना बायोडाटा भेज दीजिए, क्योंकि इस नौकरी को संग्रहालय के खर्च पर देशभर की बियर चखने वाले एक विशेषज्ञ की तलाश है।

तीन साल की यह नौकरी संग्रहालय के फूड हिस्ट्री प्रोजेक्ट का एक हिस्सा है, जिसका उद्देश्य अमेरिका में निर्मित भोजन का दस्तावेजीकरण और अध्ययन करना है।

संग्रहालय ऐसे उम्मीदवारों की तलाश कर रहा है, जो बियर उद्योग से परिचित हों और उनके पास अनुसंधान क्षमता हो।

संग्रहालय परियोजना प्रबंधक सुसान इवेंस के अनुसार, हजारों उत्सुक आवेदकों ने अपना बॉयोडेटा भेजा है और इनकी संख्या बढ़ने की संभावना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493