अमेरिकी संसद के पूर्व अध्यक्ष दक्षिण कोरिया संग व्यापार समझौते के पक्ष में

वाशिंगटन, 13 सितंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी संसद के पूर्व अध्यक्ष जॉन बोहनर ने मंगलवार को अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच मुक्त व्यापार समझौते का बचाव करते हुए इस बात को खारिज किया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समझौता वापस लेने का इरादा रखते हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने बोहनर के हवाले से बताया, “दक्षिण कोरिया-यूएस ट्रेड एग्रीमेंट (कोरस) से वापसी का कदम प्रशांत क्षेत्र में अमेरिका के रणनीतिक उद्देश्यों को कमजोर करेगा और इससे हमारे श्रमिकों और नियोक्ताओं की संख्या घटेगी, जो अमेरिका और कोरिया गणराज्य के बीच माल और सेवाओं के मुफ्त प्रवाह पर निर्भर हैं।”

अमेरिकी राष्ट्रपति लंबे समय से दक्षिण कोरिया के साथ अमेरिकी व्यापार घाटे के लिए कोरस को दोषी ठहरा रहे हैं, उनके इस रुख को सियोल ने खारिज किया है।

गौरतलब है कि पिछले महीने दोनों पक्षों ने व्यापार असंतुलन पर चर्चा के लिए कोरस एफटीए के तहत संयुक्त समिति के पहले विशेष सत्र का आयोजन किया था, लेकिन वह किसी समझौते तक पहुंचने में असफल रहे थे।

अमेरिकी मीडिया के मुताबिक, ट्रंप प्रशासन इस करार को वापस लेने की प्रक्रिया शुरू करने पर विचार कर रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493