वाशिंगटन, 12 मई (आईएएनएस)। एक गैर लाभकारी संस्था ‘वेटेरेन्स ऑफ फॉरेन वार्स’ ने अमेरिकी सीनेटर जॉन मैक्केन की मौत संबंधी प्रेस विज्ञप्ति गलती से मीडिया को ईमेल कर दी।
मैक्केन फिलहाल सर्जरी से उबर रहे हैं और ब्रेन कैंसर से जूझ रहे हैं।
फॉक्स न्यूज के मुताबिक, संस्था ने शुक्रवार को गलती से एरिजोना के सीनेटर मैक्केन के निधन की खबर संवाददाताओं को ईमेल कर दी। इस ईमेल का सब्जेक्ट था, “वीएफडब्ल्यू सीनेटर मैक्केन को याद कर रहा।”
मैक्केन (81) को दिसंबर 2017 में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह फिलहाल, अपने सेडोना रैंच में सर्जरी से उबर रहे हैं।
इस ईमेल में लिखा था, “अमेरिका में वीएफडब्ल्यू और उसकी शाखा के 17 लाख सदस्य सीनेटर जॉन एस.मैक्केन तृतीय को सलाम करते हैं, जिनका आज ब्रेन कैंसर से जूझते हुए निधन हो गया।”
वीआरडब्ल्यू ने वाशिंगटन टाइम्स को बताया कि यह ईमेल संस्था के सार्वजनिक मामलों के विभाग की ओर से गलती से भेजा गया।
वीएफडब्ल्यू के दूरसंचार विभाग के निदेशक जो डेविस ने कहा, “यह गलती से हुआ और इसके लिए मैं सभी से विशेष रूप से मैक्केन के परिवार से माफी मांगता हूं।”
मैक्केन बीते 32 वर्षो से वीएफडब्ल्यू के सदस्य रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath