वाशिंगटन, 20 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिकी सीनेटर और पूर्व रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जॉन मैक्के न के ब्रेन ट्यूमर से ग्रस्त होने का पता चला है। उनकी एक ब्लड क्लॉट निकालने की सर्जरी होने के बाद आई टेस्ट रिपोर्ट्स से यह खुलासा हुआ है। उनके कार्यालय ने यह सूचना दी।
सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, फिनीक्स के मायोक्लिनिक में 14 जुलाई को 80 वर्षीय सीनेटर की बाईं आंख के ऊपर से एक ब्लड क्लॉट को दूर करने की सर्जरी हुई थी। इस सर्जरी से संबंधित लैब रिपोर्ट्स से पुष्टि हुई है कि इसका संबंध ब्रेन ट्यूमर से है।
मायो क्लिनिक हॉस्पिटल ने बुधवार को एक बयान में कहा, “सर्जरी के बाद जांच से पता चला है कि ब्लड क्लॉट का संबंध एक प्राथमिक ब्रेन ट्यूमर ग्लियोब्लास्टोमा से है।”
बयान के मुताबिक, सीनेटर और उनका परिवार ट्यूमर दूर करने के लिए कीमोथेरेपी और रेडियेशन समेत इलाज के सभी विकल्पों पर विचार कर रहे हैं।
मैक्के न के कार्यालय द्वारा जारी एक अन्य बयान के अनुसार मैक्के न सर्जरी के बाद स्वस्थ हो रहे हैं।
बयान के अनुसार, मैक्के न को भरोसा है कि “भविष्य में उनका जो भी ईलाज होगा, उससे उन्हें लाभ होगा।”
मेघान मैक्के न ने बुधवार को ट्वीट किया, “मेरे पिता की बीमारी की खबर से मैक्के न परिवार के हम सभी सदस्य दुखी हैं।”
उन्होंने कहा, “आपको यह जानकार हैरानी नहीं होगी कि इस सबके बीच जो सबसे अधिक आशावान और शांत हैं, वह हैं मेरे पिता।”
मैक्के न इससे पहले 1993, 2000 और 2002 में तीन अन्य घातक ट्यूमर निकलवा चुके हैं।
dharmpath.com dharmpath