मेक्सिको, 27 नवंबर (आईएएनएस)। मेक्सिको के अधिकारियों ने सीमावर्ती शहर तिजुआना में प्रवासियों के मुख्य आश्रय गृह के चारों ओर बाड़ बनाकर इसे घेर दिया है। अधिकारियों ने ऐसा रविवार को अमेरिका में प्रवेश करने की कोशिश के दौरान पुलिस बैरियर को सैकड़ों मध्य अमेरिकियों द्वारा तोड़ दिए जाने पर हुए दंगे के मद्देनजर किया है।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, पुलिस अधिकारी सोमवार को 50 यात्रियों की क्षमता वाले दर्जनभर बसों से स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स ‘बेनिटो जुआरेज’ पहुंचते, जहां रविवार रात तक करीब 5,600 प्रवासी थे।
इस बीच, कुछ मध्य अमेरिकियों ने यह जानने के बाद कि जो लोग स्वेच्छा से अपने मूल देश लौटना चाहते हैं, उनके लिए एक विकल्प है, संघीय पुलिस अधिकारियों और बीटा समूह (प्रवासियों को मागदर्शन प्रदान करने वाली इकाई) से संपर्क साधा है।
मध्य अमेरिकी सुरक्षा बढ़ाए जाने और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से रोज मिल रही चेतावनी के बाद इस विकल्प पर ज्यादा जोर दे रहे हैं। ट्रंप ने सोमवार को मेक्सिको से आग्रह किया कि वह अमेरिका में प्रवेश करने की कोशिश करने वाले प्रवासियों को किसी भी तरह से उन्हें उनके देश भेजे।
dharmpath.com dharmpath