अमेरिकी सीमा पर परिवारों की गिरफ्तारी अक्टूबर में पहुंची रिकॉर्ड स्तर पर

वाशिंगटन, 10 नवंबर (आईएएनएस)। मेक्सिको से अमेरिका में अवैध रूप से घुसने पर गिरफ्तार किए गए परिवारों की संख्या वित्त वर्ष के पहले महीने अक्टूबर में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है।

कस्टम व सीमा सुरक्षा (सीबीपी) के नए आंकड़ों से यह जानकारी दी गई।

सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक , सीबीपी के शुक्रवार को प्रकाशित आंकड़ों में कहा गया कि अक्टूबर में गिरफ्तार किए गए परिवारों की संख्या में सितंबर के मुकाबले करीब 39 फीसदी की वृद्धि हुई और यह 23,121 पर पहुंच गई।

सितंबर में अवैध रूप से सीमा पार करने पर 16,658 परिवारों को गिरफ्तार किया गया था।

पिछले साल अक्टूबर के मुकाबले संख्या में 378 फीसदी की वृद्धि हुई है। बीते साल अक्टूबर में 4,836 परिवारों को गिरफ्तार किया गया था।

सीबीपी ने 2013 में गिरफ्तार परिवार सदस्यों की गिनती करना शुरू किया था।

कुल मिलाकर सख्या आगे भी बढ़ना जारी रहेगी लेकिन वह रिकॉर्ड के करीब नहीं पहुंचेगी।

अक्टूबर में अवैध रूप से दक्षिणीपश्चिमी सीमा पार करने पर गिरफ्तार होने वाले व्यक्तियों की कुल संख्या 50, 975 थी, जबकि सितंबर में यह संख्या 41,486 और पिछले साल अक्टूबर में 25, 488 थी।

अक्टूबर में दक्षिणी सीमा के पास सीमा गश्त के दौरान अकेले 4,991 बच्चों को गिरफ्तार किया गया।

मासिक संख्या पर डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी की ओर से किसी प्रकार के सार्वजनिक बयान की उम्मीद नहीं है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493