अमेरिकी सीमा में 600 से अधिक अवैध प्रवासी गिरफ्तार

वाशिंगटन, 15 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिका, मेक्सिको सीमा पर बीते 48 घंटों में 600 से अधिक अवैध प्रवासियों को गिरफ्तार किया गया।

अमेरिकी सीमा शुल्क एवं सीमा सुरक्षा (सीबीपी) ने यह जानकारी दी।

संघीय एजेंसी के मुताबिक, इनमें से अधिकतर समूह परिवारों के और किशोरों के थे। ये प्रवासी ग्वाटेमाला से आए थे और इनकी कुल संख्या 654 थी।

इन्होंने सोमवार और मंगलवार को विभिन्न अभियानों के तहत सीबीपी एजेंटों के समक्ष स्वेच्छा से आत्मसमर्पण कर दिया।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, हालांकि इन प्रवासियों का होंडूरास से आ रहे प्रवासियों के कारवां से कोई संबंध नहीं है।

संघीय एजेंसी के मुताबिक, इन्होंने सैन लुइस के पास सीमा पर अवैध रूप से देश में प्रवेश किया था।

सीबीपी के मुताबिक, अधिक संख्या में लोगों ने यूमा के पास कोलोराडो नदी को अवैध रूप से पार करना शुरू किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493