वाशिंगटन, 28 फरवरी (आईएएनएस)।अमेरिका के वर्जीनिया के सैन्यअड्डे में एक संदिग्ध लिफाफा खोलने के बाद 11 लोग बीमार पड़ गए।
इस लिफाफे में कोई संदिग्ध पदार्थ बताया जा रहा है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, आर्लिगटन काउंटी के दमकल विभाग ने ट्वीट कर कहा कि इस संदिग्ध लिफाफे से बेस मेयर-हेंडरसन हॉल की प्रशासनिक इमारत में अफरा-तफरी मच गई।
दमकल विभाग के मुताबिक, पीड़ितों में से तीन को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है और इनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
अमेरिकी नौसैनिकों का कहना है कि यह संदिग्ध लिफाफा फॉर्ट मेयर में आया था और यहीं पर इसे खोला गया।
मामले की जांच की जा रही है।
dharmpath.com dharmpath