वाशिंगटन, 26 मई (आईएएनएस)। अमेरिका के इंडियाना के एक स्कूल में शुक्रवार को हुई गोलीबारी में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्कूल में संदिग्ध हमलावर ने छात्रों पर गोली चला दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, य गोलीबारी नोबलेसविले वेस्ट मिडल स्कूल में स्थानीय समयानुसार सुबह आठ बजे के बाद हुई।
पुलिस के मुताबिक, घायलों में से एक 13 साल की बच्ची है जबकि अन्य घायल शख्स एक वयस्क है।
स्थिति काबू में है और संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है।
स्कूल के एक शिक्षक ने कहा कि घटना के बाद छात्रों को नोबलेसविले हाईस्कूल में शिफ्ट कर दिया गया।
dharmpath.com dharmpath