न्यूयॉर्क, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रमुख आर्थिक आंकड़े जारी होने के बीच शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज 180.43 अंकों यानी 0.68 फीसदी की गिरावट के साथ 26,447.05 पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 सूचकांक 16.04 अंकों यानी 0.55 फीसदी की कमजोरी के साथ 2,885.57 पर रहा।
नैस्डैक कंपोजिट सूचकांक 91.06 अंकों यानी 1.16 फीसदी की गिरावट क ेसाथ 7,788.45 पर बंद हुआ।
अमेरिकी श्रम विभाग के मुताबिक, सितंबर में बेरोजगारी दर 3.7 फीसदी रही है। इस माह कुल रोजगार की संख्या 1354,000 बढ़ी है। हालांकि, यह संख्या अनुमान से कम ही रही।
dharmpath.com dharmpath