‘अरनमनई 2’ में दिखेंगी तृषा कृष्णन

चेन्नई, 5 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री तृषा कृष्णन तमिल फिल्म ‘अरनमनई’ के सीक्वल में मुख्य भूमिका निभाएंगी। फिल्म में उनके साथ अभिनेता सिद्धार्थ हो सकते हैं।

फिल्म की यूनिट से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “तृषा ‘अरनमनई 2’ की टीम में शामिल हो गई हैं। सीक्वल का निर्देशन भी सुंदर सी. करेंगे। इसमें सिद्धार्थ के नायक की भूमिका निभाने की संभावना है।”

‘अरनमनई’ पिछले साल की सबसे बड़ी हिट है।

यह तृषा और सिद्धार्थ की साथ में तीसरी फिल्म होगी। इससे पूर्व दोनों ‘आयीथा एज्हुथु’ और ‘नुव्वोस्टानटे नेनोद्दंताना’ में काम कर चुके हैं।

त्रिशा के पास इस वक्त चार दक्षिण भारतीय फिल्में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493