अरबाज पेशेवर, जमीन से जुड़े हुए : राजीव वालिया

मुंबई, 14 सितंबर (आईएएनएस)। अरबाज खान की आगामी फिल्म ‘तेरा इंतजार’ के निर्देशक राजीव वालिया का कहना है कि अरबाज फिल्मी पृष्ठभूमि से होने के बावजूद जमीन से जुड़े हुए हैं और सेट पर निर्देशक की बात सुनते हैं।

राजीव ने कहा, “‘तेरा इंतजार’ बहुत स्टाइलिश फिल्म है। फिल्म में सनी लियोन को अलग रूप में दिखाया जाएगा। इससे पहले कभी उन्हें इस अंदाज में नहीं देखा गया है। उन्होंने अपनी सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति दी है।”

उन्होंने कहा, “अरबाज निर्देशकों के पसंदीदा अभिनेता हैं और वह पेशेवर और जमीन से जुड़े हैं। खुद निर्देशक होने और फिल्मी घराने के होने के बावजूद उन्होंने पूरी तरह मेरे दृष्टिकोण पर भरोसा किया।”

उन्होंने कहा, “मैं अरबाज, सनी और अपने निर्माताओं- अमन मेहता और बिजल मेहता का आभारी हूं, क्योंकि उन्होंने मुझ पर और मेरी पटकथा पर विश्वास किया। उन्होंने फिल्म बनाने में पूरा सहयोग दिया।”

इस फिल्म का पोस्टर राजधानी में मंगलवार को जारी हुआ था। फिल्म 24 नवंबर को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493