अरब संसद इजरायल की कोशिश को सुरक्षा परिषद में करेगी नाकाम

काहिरा, 28 दिसंबर (आईएएनएस)। अरब संसद ने वर्ष 2019-2020 अवधि के दौरान संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अस्थायी सीट पाने की इजरायल की कोशिश को नाकाम करने के लिए मसौदे को पूरा कर लिया है।

डब्ल्यूएएम ने बहरीन समाचार एजेंसी के हवाले से बताया कि इस प्रस्ताव को अपनाने के लिए इसे गुरुवार को निर्धारित अरब संसद की सामान्य बैठक में पेश किया जाएगा।

अरब संसद में शामिल फिलिस्तीन समिति ने अमेरिका द्वारा जेरूसलम को इजरायल की राजधानी के रूप में मान्यता देने और इजरायल के कब्जे वाले फिलिस्तीन के इलाकों में अवस्थापन की गतिविधियों समेत कई अन्य मुद्दों पर चर्चा की।

समिति ने इजरायल द्वारा फिलिस्तीनी नाबालिगों को हिरासत में लिए जाने का मुद्दा भी उठाया।

समिति ने इजरायल द्वारा फिलिस्तीनी लोगों के खिलाफ किए गए अपराध पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव और मानवाधिकार उच्चायुक्त के साथ कार्यवाही करने के लिए अरब संसद के प्रमुख से मुलाकात की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493