अरमान को सुपर ट्रोफेओ एशिया सीरीज में तीसरा स्थान (फोटो सहित)

सेपांग (मलेशिया), 10 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के रेसकार चालक अरमान एब्राहिम ने बारिश और तकनीकी परेशानियों को पार करते हुए सुपर ट्रोफेओ एशिया सीरीज में तीसरा स्थान हासिल किया है।

टीम एफएफएफ रेसिंग का प्रतिनिधित्व करपते हुए पहली रेस में अरमान ने छठे स्थान से शुरुआत की थी, लेकिन इसके बाद उन्होंने तेजी दिखाते हुए सभी परेशानियों को पार कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

रेस के दौरान बारिश के कारण ट्रैक में फिसलन बढ़ गई थी। परेशानियां यही नहीं रुकी। उनके वाहन के रेडियो में भी खराबी आई। इस दौरान, उनकी टीम को पेनाल्टी के कारण सातवें स्थान पर आना पड़ा।

इसके बाद निर्णायक रेस में अरमान की टीम के साथी चालक जैक बार्थोलोमेव ने सातवें स्थान से रेस की शुरुआत की। इस समय तक अरमान अपनी लय में आ चुके थे। ऐसा लग रहा था कि उनके पास अब कोई अवसर नहीं है, लेकिन युवा भारतीय चालक ने सभी को हैरान करते हुए अपनी रफ्तार तेज की और मुख्य रेस को तीसरे स्थान पर रहते हुए समाप्त किया।

अरमान ने कहा, “जिस प्रकार से हमने इस परिस्थति का सामना किया, हम उससे खुश हैं। पोडियम हासिल करना शानदार रहा, खासकर सभी परेशानियों को पार करते हुए।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493