अरविंद केजरीवाल ने करण जौहर का समर्थन किया

नई दिल्ली, 23 जनवरी (आईएएनएस)। शाहरुख खान और आमिर खान के बाद देश में बढ़ती असहिष्णुता की निंदा करने वालों में करण जौहर भी शामिल हो गए हैं। जहां कई लोगों ने उनके बयान की निंदा की है, वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने करण की टिप्पणी का समर्थन किया है।

इन दिनों चल रहे ‘जयपुर साहित्य महोत्सव’ के एक सत्र के दौरान करण ने कहा था कि भारत में अपना विचार रखना बेहद मुश्किल है और इस मामले में सिर पर हमेशा कानूनी तलवार लटकती रहती है।

हालांकि कई लोगों ने करण की इस टिप्पणी को लेकर उनकी निंदा की है, लेकिन केजरीवाल ने करण का समर्थन करते हुए शनिवार को ट्वीट किया, “करण जौहर सही कह रहे हैं। देश में केवल एक ही व्यक्ति सार्वजनिक तौर पर अपने ‘मन की बात’ कह सकते हैं। कोई और ऐसा नहीं कर सकता।”

फिल्मों और समाज में समलैंगिकता के बारे में बात करते हुए करण ने कहा, “हम एक जटिल हालात वाले देश में रहते हैं, जहां अपनी निजी जिंदगी के बारे में बात करना आसान नहीं है। आज के समय में खुलासा करने पर आपको जेल हो सकती है।”

करण ने कहा, “एक प्रख्यात व्यक्तित्व के तौर पर हमसे उम्मीद की जाती है कि हम अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की बात करें, जो दुनिया में सबसे बड़ा मजाक है और मुझे लगता है कि प्रजातंत्र दूसरा सबसे बड़ा मजाक है।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493