अरशद ने बमन से 25 साल पहले फिल्मों में आने का आग्रह किया था

मुंबई, 21 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता बमन ईरानी ने खुलासा किया है कि ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ के उनके सह-कलाकार अरशद वारसी ने 25 साल पहले उनसे फिल्मों में आने का आग्रह किया था।

अपनी फिल्म ‘द लीजेंड ऑफ माइकल मिश्रा’ के संगीत लॉन्च के मौके पर बमन ने कहा कि अरशद के साथ उन्होंने पहला नाटक 25 साल पहले किया था।

बमन ने बताया कि शो के दौरान अरशद ने उन्हें बताया था कि जया बच्चन ने उन्हें फिल्म ‘तेरे मेरे सपने’ में एक भूमिका का प्रस्ताव दिया था।

बमन ने बताया, “अरशद को वह भूमिका मिल गई। उन्होंने मुझसे कहा, ‘बमन मेरे साथ आइये, आपको भी फिल्मों में काम करना चाहिए।’ मैंने उनसे कहा, ‘यह मेरा पहला नाटक है और मैं यह नहीं कर पाऊंगा, मुझमें अभी इतना आत्मविश्वास नहीं है।”‘

बमन के अनुसार, “उसके बाद 13-14 सालों के बाद जब मैंने अपनी पहली व्यावसायिक हिंदी फिल्म ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ में काम किया, तब अरशद और मैं उस फिल्म में साथ थे।”

‘द लीजेंड ऑफ माइकल मिश्रा’ पांच अगस्त को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493