अराध्या वही करेगी जिससे उसे खुशी मिलेगी : अभिषेक

मुंबई, 25 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता अभिषेक बच्चन ने कहा है कि भविष्य में उनकी बेटी अराध्या जो भी करियर चुनेगी, उससे उन्हें खुशी होगी।

ट्विटर पर गुरुवार को अपने प्रशंसकों के साथ सवाल-जवाब सत्र में एक प्रशंसक द्वारा पूछे जाने पर कि क्या उनकी बेटी भी बच्चन परिवार के नक्शे कदम पर चलेगी और बॉल्ीवुड में अपना करियर बनाएंगी?

एक वीडियो के माध्यम से अभिषेक ने कहा, “मेरी बेटी को जो पसंद होगा वो वही करेगी और मुझे उसमें खुशी होगी। एक बच्चे के रूप में, मुझसे वही करने को कहा गया जिससे मुझे खुशी मिलती थी। उसके लिए भी मैं यही चाहता हूं कि उसे जो पसंद हो वो वही करे।”

अभिषेक ने बताया कि वह अपनी बेटी अराध्या और ऐश्वर्य राय बच्चन दोनों को बराबर प्यार करते हैं।

अभिनेता ने कहा, “मैं दोनों को समान रूप से प्यार करता हूं। आप पत्नी और बेटी के बीच नहीं चुन सकते, इसलिए मुझे दोनों से बराबर प्यार है।”

अभिषेक ने यह भी साझा किया कि वह अभिनेता सैफ अली खान के साथ फिल्म करना पसंद करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493