अरिजीत ने ‘तुम बिन 2’ में दोबारा गाया

मुंबई, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। गायक अरिजीत सिंह ने आगामी फिल्म ‘तुम बिन 2’ के लिए ‘इश्क मुबारक’ नामक गीत दोबारा डब किया है। वहीं फिल्मकार अनुभव सिन्हा ने कहा कि यह पहले संस्करण की तुलना में बेहतर है।

अरिजीत ‘तुम ही हो’, ‘सोच ना सके’, ‘कभी जो बादल बरसे’ और ‘मुस्कुराने’ जैसे खबूसूरत गीत दे चुके हैं।

फिल्म निमार्ताओं के कई करीबी सूत्रों के मुताबिक, उनकी आवाज उपचार के कारण, वीडियो में खुलकर नहीं आ पाई है।

यह फिल्म वर्ष 2001 की फिल्म ‘तुम बिन’ फ्रैंचाइजी की दूसरी फिल्म है। यह अनुभव सिन्हा द्वारा लिखित और निर्देशित है।

यह संयुक्त रूप से सिन्हा और टी-सीरीज के भूषण कुमार द्वारा निर्मित है।

अनुभव ने कहा,”समीक्षक इसकी आलोचना कर रहे हैं। हालांकि, मेरे अच्छे दोस्त अरिजीत पेशेवर हैं और उनका मानना है कि खुलकर गाना बेहतर है। अरिजीत ने ‘इश्क मुबारक’ रिलीज होने के बाद फोन कर इसे सही बताया।”

अरिजीत की आवाज के साथ इसका संगीत अंकित तिवारी ने दिया है। यह इस सप्ताहांत रिलीज होगा, लेकिन वीडियो वही है।

फिल्म ‘तुम बिन 2’ 18 नवंबर को रिलीज होगी। इसमें नेहा शर्मा, आदित्य सील और अशीम गुलाटी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493