अरिजीत, मीका ने दी कल्याणजी-आनंदजी को श्रद्धांजलि

मुंबई, 12 मार्च (आईएएनएस)। गायक अरिजीत सिंह, मीका सिंह और शंकर महादेवन ने संगीतकार जोड़ी कल्याणजी-आनंदजी को एक अवार्ड समारोह में अपनी शैली में श्रद्धांजलि दी।

समारोह ग्लोबल इंडियन म्यूजिक एकेडमी (जीआईएमए) अवार्डस का था, जिसके लिए हंगामा स्टूडियो के एक हिस्से में मंच बनाया गया था। यहां सिने जगत की हस्तियों ने संगीतकार जोड़ी को अपनी शैली में श्रद्धांजलि दी।

कल्याणजी-आनंदजी के सदाबहार गीतों पर सोनू निगम, शान, शंकर महादेवन, अंकित तिवारी, अरिजीत, प्रीतम सिंह, मीका और श्रद्धा कपूर ने प्रस्तुति दी। उन्होंने ‘लैला ओ लैला..’, ‘पल पल दिल के पास..’, ‘पल-पल दिल के पास..’, ‘हर किसी को नहीं मिलता..’ जैसे गानों पर अपनी शैली में प्रस्तुति दी।

हंगामा डॉट कॉम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सिद्धार्थ रॉय ने एक बयान में कहा, “हमने देश के बेहतरीन संगीतकारों को श्रद्धांजलि देने के लिए हंगामा स्टूडियो में एक खास मंच बनाया। हम कल्याणजी-आनंदजी के संगीत को लेकर आज की सिने हस्तियों में उत्साह को देखकर खुश हैं।”

जीआईएमए अवार्ड्स 2015 स्टार प्लस पर रविवार को प्रसारित किया जाना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493