अरिजीत सिंह कोलकाता में प्रस्तुति के लिए उत्साहित

नई दिल्ली, 16 दिसंबर (आईएएनएस)। गायक अरिजित सिंह रविवार को कोलकाता में अपनी पहली प्रस्तुति के साथ 10 शहरों का दौरा शुरू करने के लिए उत्साहित हैं। वह न्यू टाउन इको पार्क में प्रस्तुति देंगे।

अरिजीत ने कहा, “मैं कोलकाता में अपना पहला एकीकृत और विशिष्ट भारत का दौरा शुरू करने के लिए बेहद उत्साहित हैं। यह मेरे लिए घर का मैदान है, क्योंकि मैं मुर्शिदाबाद में पैदा हुआ था और मैं क्रिसमस की पूर्व संध्या पर अद्भुत प्रस्तुति के लिए उत्सुक हूं।”

एमटीवी और एंटरटेनमेंट कंपनी विजक्राफ्ट इंटरनेशनल ने रॉयल स्टेग मेगा म्यूजिक अरिजित सिंह लाइव इन कॉन्सर्ट पेश करने के लिए एकजुट हुए।

संगीत समारोह की श्रृंखला मार्च, 2018 तक सभी प्रमुख शहरों में आयोजित किया जाएगा। यह ग्लोबल इंडियन म्यूजिक एकेडमी (जीआईएमए) कॉन्सर्ट्स की एक पहल है।

गायक गुरुग्राम, चंडीगढ़, इंदौर, पुणे, हैदराबाद, जयपुर, अहमदाबाद, गुवाहटी और मुंबई की यात्रा करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493