नई दिल्ली, 4 नवंबर (आईएएनएस)। परिवार और दोस्तों के साथ दिवाली का जश्न मनाने के बाद आमिर खान अरुणाचल प्रदेश में अपनी पत्नी किरण राव के साथ छुट्टियां मना रहे हैं।
आमिर ने ट्विटर पर अपनी एक सेल्फी साझा की, जिसके पीछे घुमावदार नदी दिखाई दे रही है।
आमिर और किरण खूबसूरत पहाड़ों के आसपास प्राकृति छंटा का आनंद ले रहे हैं।
अपनी पोस्ट की गई सेल्फी के साथ उन्होंने लिखा,”अरुणाचल के जंगल में। यह बहुत खूबसूरत है।”
आमिर आगामी फिल्म ‘दंगल’ में ‘महावीर सिंह फोगट’ की भूमिका में दिखाई देंगे। यह फिल्म इस साल 23 दिसंबर को रिलीज होगी।
dharmpath.com dharmpath