मुंबई, 4 जून (आईएएनएस)। अरुणाचल प्रदेश के पर्यटन मामलों के संसदीय सचिव पी.डी. सोना ने रविवार को कहा कि जिम्मेदार पर्यटक जो पर्यावरण पर्यटन के विस्तार में योगदान दे सकते हैं, उनका राज्य में स्वागत है।
राज्य के पर्यटन मंत्रालय ने डिजिटल प्लेफार्म ‘ऐरे आउटडोर्स’ के साथ साझेदारी की है, जो ‘द रियल हाई’ नाम से आठ एपिसोड वाला एक टेलीविजन कार्यक्रम पेश करने वाले हैं।
यह शो 10 जून से शुरू हो रहा है। इसमें युवा आइकॉन रणविजय सिंह अरुणाचल प्रदेश के जंगलों की यात्रा पर शहर से आए छह पर्यटकों को ले जाते हैं, जिससे उन्हें बिना बिस्तर, स्नान और आईफोन के जीवन का अनुभव मिले।
इस पहल पर सोना ने आईएएनएस से कहा, “मैं एक खूबसूरत जगह का प्रतिनिधित्व करता हूं, जिसे अरुणाचल प्रदेश कहते हैं, जो उत्साही पर्यटकों को बहुत कुछ देता है। हमारा राज्य न सिर्फ प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर है, बल्कि यहां के समुदाय में कई तरह की विविधताएं है। इसलिए मैं सभी जिम्मेदार पर्यटकों का स्वागत करता हूं, क्योंकि हमारी इच्छा है कि अरुणाचल प्रदेश में पर्यावरण पर्यटन का विस्तार हो।”
dharmpath.com dharmpath