‘अरेंज्ड मैरिज’ में प्रदीप सरकार संग काम करेंगे अली फजल

मुंबई, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेता अली फजल निर्देशक-लेखक प्रदीप सरकार की अगली फिल्म ‘अरेंज्ड मैरिज’ में नजर आएंगे।

मुंबई, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेता अली फजल निर्देशक-लेखक प्रदीप सरकार की अगली फिल्म ‘अरेंज्ड मैरिज’ में नजर आएंगे।

एक बयान के अनुसार, कोलकाता की पृष्ठभूमि पर आधारित ‘अरेंज्ड मैरिज’ एक अनोखी आधुनिक प्रेम कहानी होगी।

अली ने कहा, “यह एक जोड़े के बीच की एक रोचक कहानी है। उनकी अपनी जटिलताएं हैं जिन्हें प्रदीप सर द्वारा बड़े कैनवास पर खूबसूरती से फिल्माया जाएगा। हमने हाल ही में शूटिंग शुरू की है।”

उन्होंने कहा, “यह फिल्म शादी में शामिल प्रेम, संबंधों, परिवारों जैसे कुछ जरूरी पहलुओं को छूती है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493