अर्चना विजय ‘खतरों के खिलाड़ी’ से बाहर

मुंबई, 2 मार्च (आईएएनएस)। वीडियो जॉकी और एंकर अर्चना विजय स्टंट आधारित रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी-डर का ब्लॉकबस्टर रिट्नर्स’ से बेदखल होने वाली तीसरी प्रतिभागी बन गई हैं।

अर्चना, इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की सूत्रधार रह चुकी हैं। वह डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ में भी हिस्सेदारी कर चुकी हैं। ‘खतरों के खिलाड़ी..’ में उनका सफर चार सप्ताह तक चला। इस दौरान उन्होंने अपने डर पर जीत हासिल की।

शो से इससे पहले अभिनेता हर्षद चोपड़ा और सिद्धार्थ भारद्वाज क्रमश: दूसरे व तीसरे सप्ताह में बेदखल हो चुके हैं।

‘खतरों के खिलाड़ी-डर का ब्लॉकबस्टर रिट्नर्स’ के सूत्रधार मशहूर फिल्मकार रोहित शेट्टी हैं। यह सात फरवरी से कलर्स चैनल पर प्रसारित होना शुरू हुआ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493