मुंबई, 11 मई (आईएएनएस)। हिंदी फिल्म-जगत में अपने करियर के चार साल पूरे कर चुके अभिनेता अर्जुन कपूर बीते दिनों की यादों में खो गए और उन्होंने इसे ‘स्वप्निल’ सफर करार दिया।
मुंबई, 11 मई (आईएएनएस)। हिंदी फिल्म-जगत में अपने करियर के चार साल पूरे कर चुके अभिनेता अर्जुन कपूर बीते दिनों की यादों में खो गए और उन्होंने इसे ‘स्वप्निल’ सफर करार दिया।
अर्जुन ने 2012 में हबीब फैजल निर्देशित फिल्म ‘इश्कजादे’ से हिंदी सिनेमा में कदम रखा।
अर्जुन ने मंगलवार रात ट्विटर पर लिखा, “कल अर्जुन के चार साल पूरे होने जा रहे हैं। बीते दिन याद आ रहे हैं और इन सभी को मैं स्वप्निल यात्रा कह सकता हूं।”
अर्जुन ने यह भी बताया कि पहली फिल्म ने उनका सपना साकार किया।
उन्होंने लिखा, “फिल्म ‘इश्कजादे’ ने एक सपने को साकार किया। वाईआरएफ (यशराज फिल्म्स) को धन्यवाद। परिणीति चोपड़ा ने इसे खास बना दिया। अर्जुन कपूर के चार साल पूरे।”
अभिनेता ने 2013 में एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘औरंगजेब’ में दो भूमिकाएं निभाईं।
अर्जुन हाल ही में फिल्म निर्माता आर. बाल्की की रोमांटिक कॉमेडी ‘की एंड का’ में अभिनेत्री करीना कपूर खान के साथ दिखाई दिए थे।
dharmpath.com dharmpath