अर्जुन कपूर को पसंद नहीं रोमांस खातिर लॉन्ग ड्राइव

नई दिल्ली, 20 जनवरी (आईएएनएस)। ‘2 स्टेट्स’, ‘हाफ गर्लफ्रेंड’, ‘तेवर’ और ‘की एंड का’ जैसी फिल्मों में लवरबॉय का किरदार निभा चुके अभिनेता अर्जुन कपूर का कहना है कि उन्हें कार चलाना पसंद है, लेकिन रोमांस के लिए लॉन्ग ड्राइव पर जाना उनके भाता नहीं।

यहां गुरुवार को ऑडी क्यू5 का अनावरण करने आए अर्जुन (32) ने कहा कि वह लक्जरी कारों के शौकीन हैं और सेडान से ज्यादा एसयूवी कार को पसंद करते हैं।

अर्जुन ने पूछे जाने पर कि क्या रोमांस के लिए लॉन्ग ड्राइव पर जाना उनके विचार में रहा है, तो उन्होंने आईएएनएस को बताया, “नहीं, क्योंकि मैं बहुत ज्यादा सोचता हूं और अगर वह कार चला रही होगी, तो फिर मैं उसके साथ रोमांस कैसे करूंगा, तो यह एक तरह से इनकार किए जाने लायक है। वह भी खासकर मुंबई की ट्रैफिक में तो बिल्कुल नहीं।”

ज्यादातर बॉलीवुड हस्तियों को बाइक चलाना पसंद है, लेकिन अर्जुन को कार चलाना ज्यादा पसंद है।

फिल्मों की बात करें, तो अर्जुन ने हाल ही में फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ की शूटिंग पूरी की है। वह अगले महीने से ‘नमस्ते इंग्लैंड’ की शूटिंग शुरू करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493