अर्जुन कपूर को 33वें जन्मदिन पर परिवार का प्यार

मुंबई, 26 जून (आईएएनएस)। बैंकाक में आईफा समारोह में भाग लेने के बाद अभिनेता अर्जुन कपूर मंगलवार को अपने 33वें जन्मदिन पर वापस मुंबई लौट आए।

बेटी अंशुला, जान्ह्वी और खुशी के साथ बोनी अर्जुन के साथ थे, जब इस विशेष दिन की आधी रात को वह केक काट रहे थे।

वहीं अर्जुन की बहन अंशुला ने उनके लिए इंस्टाग्राम पर बचपन की तस्वीर साझा करने के साथ एक संदेश दिया।

अर्जुन को ‘एंकर और प्रोटेक्टर’ बताते हुए उन्होंने लिखा, “हैप्पी बर्थडे भाई। आप बड़े दिल वाले दयालु, मेहनती, मजबूत और मजेदार व्यक्ति हैं। आप हमेशा हमारे ‘संरक्षक’ और कई रूप में मेरी धुरी हैं -मेरी मजबूत मदद, तूफान में मेरे आश्रय, मेरी शक्ति और मेरी भावनात्मक आधारशिला हैं।”

अर्जुन की चचेरी बहन अभिनेत्री सोनम कपूर मस्ती के पल याद कर रही हैं, क्योंकि वह देश के बाहर थीं, लेकिन उन्होंने बर्थडे केक काटते हुए एक वीडियो पोस्ट की।

नवविवाहिता ने लिखा, “हैप्पी बर्थडे अर्जुन, आपको टनों प्यार। कितना अच्छा होता कि मैं आपके साथ जश्न मना रही होती.. आपकी याद आ रही। आप अच्छे भाई हैं।”

अर्जुन की सौतेली बहन जाह्न्वी कपूर ने भाई-बहनों की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “आप हमारी ताकत की वजह हैं। आपसे प्यार है, जन्मदिन मुबारक अर्जुन भाई।”

उनके चाचा जी अनिल कपूर ने लिखा, “हैप्पी बर्थडे चाचू। भांजा/पार्टनर-इन-क्राइम में तुमसे बेहतर कोई नहीं, ऑन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन पागलपन, अर्जुन लव यू।”

अन्य सितारों ने अपने बधाई संदेश में कहा :

बोमन ईरानी : आपको जन्मदिन मुबारक, प्यारे अर्जुन! हमेशा प्यार, मस्ती और बहुत-सारा प्यार।

सानिया मिर्जा : एकमात्र व्यक्ति को जन्मदिन मुबारक हो, मुझे पता है कि मेरे से शायद अधिक व्यंग्यात्मक कौन है। एक अद्भुत अर्जुन है। हमेशा प्यार।

मनीष पॉल : भाई को जन्मदिन मुबारक हो.. हमेशा खुश रहो।

बादशाह : अर्जुन को जन्मदिन की बधाई। एक मार्गदर्शक, एक बड़ा भाई।

मनोज वाजपेयी : अर्जुन को हैप्पी बर्थडे, हमेशा प्यार, शांति और खुशी रहे।

भूमि पेडणेकर : अर्जुन को जन्मदिन मुबारक हो। यह वर्ष आपके लिए अद्भुत रहे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493