अर्जुन ने गर्मी से बचने के लिए चुना नया हेयरस्टाइल

मुंबई, 30 मार्च (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर का नया हेयरस्टाइल ‘मोहौक’ हेयरस्टाइल से प्रेरित है। उन्होंने यह हेयरस्टाइल किसी फिल्म के लिए नहीं अख्तियार किया है। वह कहते हैं कि वह इन गर्मियों में कुछ अलग चाहते थे।

अर्जुन ने आईएएनएस को बताया, “मुझे लगा कि अपने बाल कटवाने हैं, क्योंकि गर्मी आ गई है। मैं अर्से से अपने बाल बढ़ा रहा था और मैं इससे उकता गया था। यह हेयरस्टाइल पहले से तय या नियोजित नहीं था। मैं बस अपने बालों को छोटे-छोटे करवाना चाहता था। मैंने कहा, ‘मैं ऊब गया हूं और जल्द ही बहुत गर्मी पड़ने वाली है, इसलिए चलो बाल कटवा लेते हैं।”

29 वर्षीय अर्जुन ने अपना नया हेयरस्टाइल ट्विटर पर दिखाया।

अर्जुन शनिवार को अर्थ ऑवर के ब्रांड अंबेसडर के रूप में मुंबई में मौजूद थे, इस दौरान उन्होंने अपने अनूठे हेयरस्टाइल के बारे में बात की। ऐसी भी खबरें हैं कि उन्होंने यह नया लुक अपनी आगामी फिल्म के लिए अख्तियार किया है।

इस बारे में पूछे जाने पर अर्जुन ने कहा, “नहीं, यह लुक किसी फिल्म के लिए नहीं है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493