मुंबई, 8 जुलाई (आईएएनएस)। कृति सैनन और दिलजीत दोसांझ अभिनीत फिल्म ‘अर्जुन पटियाला’ की शूटिंग पूरी हो चुकी है।
अभिनेता वरुण शर्मा ने फिल्म की सभी कलाकारों और पूरी टीम के साथ तस्वीर साझा की।
वरुण ने शनिवार को ट्वीट कर कहा, “और शूटिंग पूरी हुई! ‘अर्जुन पटियाला’ दिलजीत दोसांझ, कृति सैनन, सनी लियोन, मेडडॉक फिल्मस, दिनेश विजान टी-सीरीज।”
रोहित जुगराज द्वारा निर्देशित फिल्म 13 सिंतबर को रिलीज होगी। यह टी-सीरीज के भूषण कुमार और मैडॉक फिल्म्स के दिनेश विजन द्वारा सह-निर्मित है।
फिल्म में कृति एक पत्रकार की भूमिका में हैं।
दिलजीत ने इससे पहले आईएएनएस से कहा था, “फिल्म छोटे शहर की कॉमेडी है।”
दिलजीत ‘जट एंड जूलिएट 2’ के बाद दोबारा पुलिस अधिकारी की भूमिका में दिखेंगे।
dharmpath.com dharmpath