‘अर्जुन पटियाला’ 13 सितंबर को रिलीज होगी

मुंबई, 25 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री कृति सैनन और दिलजीत दोसांझ अभिनीत ‘अर्जुन पटियाला’ 13 सितंबर को रिलीज होगी। यह रोहित जुगराज द्वारा निर्देशित है।

मुंबई, 25 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री कृति सैनन और दिलजीत दोसांझ अभिनीत ‘अर्जुन पटियाला’ 13 सितंबर को रिलीज होगी। यह रोहित जुगराज द्वारा निर्देशित है।

फिल्म टी-सीरीज के भूषण कुमार और मैडॉक फिल्म्स दिनेश विजान द्वारा सह-निर्मित है।

कुमार ने कहा, “‘अर्जुन पटियाला’ एक ऐसी फिल्म है, जो आपको खुशी, हंसी देगी। दोनों के बीच की तीखी कैमिस्ट्री देखें।”

फिल्म में कृति एक पत्रकार की भूमिका में हैं, जबकि दिलजीत छोटे शेहर के लड़के के किरदार में हैं। इसमें वरुण शर्मा भी प्रमुख भूमिका में हैं।

दिनेश विजान ने कहा, “भूषण और मेरे बीच अच्छा तालमेल है खासकर जब संगीत की बात आती है, तो हम एक दूसरे की क्षमताओं का सम्मान करते हैं। लेकिन, मैं 2018 में आने वाली मैडॉक फिल्म्स की फिल्मों को लेकर सबसे ज्यादा उत्साहित हूं। यह बहुत ही रोमांचक, आशाजनक और विविध फिल्मों का आनंददायक मिश्रण है।”

कुमार ने विजान की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह और उनकी टीम हमेशा अनोखा कंटेंट पेश करते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493