अर्जुन बिजलानी को नहीं बनना ‘बिग बॉस’ का हिस्सा

नई दिल्ली, 11 नवंबर (आईएएनएस)। टेलीविजन अभिनेता अर्जुन बिजलानी का कहना है कि वह अर्से से टेलीविजन रियलिटी शो से दूरी बनाए हुए हैं, लेकिन अब इनका हिस्सा बनने के इच्छुक हैं, हालांकि वह ‘बिग बॉस’ में नहीं जाना चाहते।

अर्जुन ने मुंबई से फोन पर आईएएनएस को बताया, “रियलिटी शो का हिस्सा बनने का यह फैसला सोच समझकर लिया गया फैसला है। मेरे ख्याल से रियलिटी शो का हिस्सा बनने का समय आ गया है, क्योंकि इन शो की गुणवत्ता बढ़ गई है।”

अर्जुन को ‘लेफ्ट राइट लेफ्ट’, ‘मिले जब हम तुम’ जैसे धारावाहिकों के लिए जाना जाता है। उनका कहना है कि वह ‘झलक दिखला जा’ या ‘खतरों के खिलाड़ी’ जैसे स्टंट आधारित रियलिटी शो का हिस्सा बनना पसंद करेगे।

अर्जुन फिलहाल धारावाहिक ‘नागिन’ के लिए उत्साहित हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493