मुंबई, 2 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेता अर्जुन बिजलानी सेट पर ब्रेक के दौरान ही व्यायाम कर लेते हैं, क्योंकि वह नहीं चाहते कि काम की वजह से उनका जिम जाने का मकसद पूरा न हो पाए।
वह लोकप्रिय टीवी शो ‘परदेस में है मेरा दिल’ की लंबे समय से शूटिंग कर रहे हैं। उनकी सह-कलाकार मानिनी मिश्रा और अदिति गुप्ता ने सेट पूरी टीम को योग सिखाने में मदद की।
अर्जुन ने कहा, “मैं ज्यादातर या तो परिवार के साथ समय बिताता हूं या सेट पर सह-कलाकारों के साथ। ऐसे में जिम जाना नहीं हो पाता। इसलिए मैं सेट पर ही व्यायाम संबंधी कुछ उपकरण ले आता हूं, ताकि ब्रेक के दौरान मैं आसानी से व्यायाम कर सकूं।”
अर्जुन टेलीविजन चैनल स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले शो में राघव की भूमिका में हैं।
dharmpath.com dharmpath