अर्जुन रामपाल डिजिटल दुनिया में कदम रख रहे

मुंबई, 12 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता अर्जुन रामपाल वेब श्रंखला ‘द फाइनल कॉल’ के साथ डिजिटल दुनिया में कदम रखेंगे। यह लेखिका प्रिया कुमार की किताब ‘आई विल गो विद यू’ का एक रूपांतरण है।

अर्जुन ने कहा, “मैं ‘द फाइनल कॉल’ के लिए जी5 के साथ अपने डिजिटल पदार्पण को लेकर बहुत रोमांचित हूं। यह विशेष कहानी है और आप मुझे बहुत ही अलग अवतार में देखेंगे। हमने कश्मीर में अपना पहला शूट शेड्यूल पूरा कर लिया है और मैं दर्शकों के समक्ष इस कार्यक्रम को पेश करने के लिए अब और इंतजार नहीं कर सकता।”

यह श्रंखला 2019 की रिलीज के लिए तैयार है।

जी5 इंडिया के बिजनेस हेड मनीष अग्रवाल ने कहा,”‘द फाइनल कॉल’ पुस्तक रूपांतरण पर आधारित वेब श्रंखला शैली की हमारी पहली कोशिश है। अर्जुन रामपाल इस किरदार में पूरी तरह फिट हैं।”

‘द फाइनल कॉल’ दर्शकों को जीवन और मृत्यु की यात्रा कराएगी।

जी5 इंडिया की कार्यक्रम प्रमुख, अपर्णा अचरेकर ने कहा, “‘द फाइनल कॉल’ के बारे में सबसे ज्यादा उत्साहित करने वाली बात कहानी की मौलिकता है। यह किसी सुनी और देखी चीज से बिल्कुल अलग है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493