‘अर्जुन रेड्डी’ के हिंदी रिमेक को लेकर कियारा उत्साहित

मुंबई, 26 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री कियारा आडवाणी का कहना है कि वह अभिनेता शाहिद कपूर के साथ ‘अर्जुन रेड्डी’ के हिंदी रिमेक में काम करने को लेकर काफी उत्साहित हैं।

कियारा ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा, “आप सभी के प्यार और शुभकामनाओं की जरूरत है, क्योंकि हम पिछले साल आई सबसे पसंदीदा फिल्मों में से एक ‘अर्जुन रेड्डी’ को फिर से बनाने का सफर शुरू करने जा रहे हैं। शाहिद कपूर, संदीप, अश्विन वर्दे, मुराद खेतानी, भूषण कुमार की एक शानदार टीम के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हूं।”

टी सीरीज के निर्माता भूषण कुमार ने ट्वीट कर कहा, “‘अर्जुन रेड्डी’ के रिमेक के लिए शाहिद कपूर के साथ मुख्य भूमिका में कियारा को लाकर खुश हूं। इस फिल्म को आगे ले जाने की ओर अग्रसर हूं।”

मूल ‘अर्जुन रेड्डी’ का निर्देशन संदीप रेड्डी वंगा ने किया था जो बहुत बड़ी हिट साबित हुई थी। संदीप ही हिंदी फिल्म का निर्देशन करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493