अर्जेटीना ओपन : थिएम ने नडाल को दी मात

ब्यूनस आयर्स, 14 फरवरी (आईएएनएस)। आस्ट्रिया के टेनिस खिलाड़ी डोमिनिक थिएम ने अर्जेटीना ओपन के सेमीफाइनल मुकाबले में बड़ा उलटफेर करते हुए स्पेन के दिग्गज राफेल नडाल को मात दे दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, शनिवार को हुए इस मुकाबले में विश्व के 19वीं वरीयता प्राप्त 22 वर्षीय थिएम ने गत चैम्पियन नडाल को 6-4, 4-6, 7-6 (4) से मात दी।

पहला सेट गंवाने के बाद नडाल ने दूसरे सेट में अच्छी वापसी की और जीत हासिल कर स्कोर बराबर कर लिया। हालांकि साफ दिख रहा था कि नडाल अपनी पुरानी लय पाने के लिए जूझ रहे थे।

थिएम अब डेविड फेरर और निकोलस अल्माग्रो के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल मैच के विजेता से रविवार को खिताब के लिए भिड़ेंगे।

टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में अगर डोमिनिक जीत हासिल करते हैं, तो यह उनके करियर का चौथा खिताब होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493