लॉस एंजेलिस, 17 मई (आईएएनएस)। गायक जस्टिन बीबर ने अपने प्रशंसकों से कहा है कि वह अर्जेटीना की अपनी ‘पर्पस’ यात्रा नहीं करेंगे।
वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, अभिनेत्री ने सोमवार को अपनी स्थिति पर खेद व्यक्त किया, जिसमें उन्होंने बताया कि यह उनके वकील की सलाह है।
जस्टिन बीबर ने लिखा, “अर्जेटीना के मेरे प्रशंसकों मैं ‘पर्पस’ यात्रा से अधिक कुछ नहीं चाहता, लेकिन जब तक कानूनी स्थिति नहीं बदलती तब तक मैं यह यात्रा नहीं कर सकता।”
एक न्यायाधीश ने बीबर से एक आपराधिक मामले में पूछताछ के लिए एक गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। इस मामले में उनके एक अंगरक्षक ने कथित तौर पर एक छायाकार पर हमला किया था।
वेबसाइट ‘टीएमजेड डॉट कॉम’ के मुताबिक, गिरफ्तारी वारंट पिछले साल रद्द कर दिया गया था, लेकिन बीबर की टीम इस बात को लेकर चिंतित है कि मामला लंबित होते हुए जस्टिन देश में प्रवेश करने की कोशिश करते हैं तो हो सकता है कि न्यायाधीश का मन बदल जाए।
dharmpath.com dharmpath