अर्जेटीना : कृषि निर्यात बंदरगाहों में सुधार को 1.21 अरब डॉलर निवेश

यह घोषणा मंत्रिमंडल के प्रमुख मार्कोस पेना, परिवहन मंत्री गुलेरमो दियेट्रिच और प्रांत के गर्वनर मिगुयल लिफ्शिट्ज द्वारा चीन के सबसे बड़े खाद्य पदार्थों के समूह सीओएफसीओ के लिए नए बंदरगाह प्रतिष्ठानों के उद्घाटन के दौरान की गई।

पेना ने प्रेस वार्ता में कहा कि 1.21 बिलियन डॉलर का कोष बंदरगाहों की क्षमता विस्तार करने के लिए खर्च किया जाएगा, जिससे एक दिन में 5,000 से 12,000 टन माल के प्रबंधन की सुविधा मिल पाएगी।

उन्होंने कहा कि अपने माल को लादकर एक दिन में 1,000 ट्रकों के आवागमन के लिए सरकार बंदरगाह परिसर के अंदर की सड़कों में भी सुधार करेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493