अर्जेटीना के कोच बने रहेंगे मार्टिनो

ब्यूनस आयर्स, 28 जून (आईएएनएस)। गेराडरे मार्टिनो, अर्जेटीना की राष्ट्रीय फुटबाल टीम के कोच पद पर बरकरार रहेंगे। हालांकि, आगामी ओलम्पिक खेलों में वह अंडर-23 टीम के कोच के रूप में नजर आएंगे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, अर्जेटीना फुटबाल संघ (एएफए) ने सोमवार को इसकी घोषणा करते हुए मार्टिनो के संभावित इस्तीफे की अफवाहों पर भी रोक लगा दी।

कोपा अमेरिका के सौवें संस्करण के फाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना को चिली के हाथों मात झेलनी पड़ी थी, जिसके बाद स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी ने अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल से अपने संन्यास की घोषणा कर दी।

इसके बाद कोच मार्टिनो के भी इस्तीफे की अटकलें लगाई जा रही थी, जिसे एएफए ने अपनी घोषणा से खारिज कर दिया।

इससे पहले 2015 कोपा अमेरिका टूर्नामेंट में भी चिली ने अर्जेटीना को फाइनल मुकाबले में मात दी थी।

एएफए के अनुसार, अगले सोमवार से मार्टिनो अंडर-23 टीम के साथ प्रशिक्षण शुरू करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493