हॉस्टन, 22 जून (आईएएनएस)। अर्जेटीना फुटबाल टीम के फॉरवर्ड खिलाड़ी इजेक्वीएल लावेजी कोहनी में चोट के कारण रविवार को कोपा अमेरिका के 100वें संस्करण का फाइनल मैच नहीं खेल पाएंगे। अमेरिका के खिलाफ सेमीफाइनल में उन्हें यह चोट लगी थी।
मंगलवार को मैच का पहला गोल मारने वाले लावेजी दूसरे हाफ में मैदान से बाहर चले गए थे। इस मैच में अर्जेटीना ने 4-0 से जीत हासिल की थी।
लावेजी मैच के दूसरे हाफ में होर्डिग्ंस के ऊपर गिर गए थे।
वेबसाइट एओएल डॉट को डॉट यूके के मुताबिक, चोट लगने केबाद उन्हें स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाया गया। उनकी जांच करने के बाद स्वास्थय टीम ने पुष्टि करते हुए बताया कि उनकी बाएं कोहनी में फ्रैक्चर है।
चोट को ठीक होने के लिए सर्जरी की जरूरत है जिसके कारण वह रविवार को होने वाला फाइनल मैच नहीं खेल पाएंगे।
फाइनल में अर्जेटीना की कोशिश 23 साल के सूखे को खत्म कर खिताब जीतने की होगी। फाइनल में उसका मुकाबला चिली या कोलंबिया से होगा।
dharmpath.com dharmpath