अर्जेटीना के साथ विश्व कप की मेजबानी चाहता है उरुग्वे

मोंटेवीडियो, 31 मार्च (आईएएनएस)। उरुग्वे के राष्ट्रपति ताबारे वाजक्वेज ने फुटबाल की विश्व नियामक संस्था-फीफा के अध्यक्ष गिआनी इनफेंटीनो के साथ मुलाकात में अर्जेटीना के साथ मिलकर 2030 विश्व कप की मेजबानी की बात दोहराई है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, वाजक्वेज ने कहा कि उन्होंने आधिकारिक तौर पर इन्फेटीनो के सामने अर्जेटीना के साथ मिलकर 2030 विश्व कप मेजबानी की पेशकश की है। यह प्रस्ताव दोनों देशों के फुटबाल संघ और सरकारों की तरफ से आया है। यह एक प्रस्ताव है, एक सपना है उरुग्वे में खेल के एक बड़े आयोजन की इच्छा है।”

इस पर इन्फेंटीनो ने कहा कि 2030 विश्व कप की मेजबानी का मुद्दा अभी इंतजार कर सकता है।

उन्होंने राष्ट्रपति भवन पर कहा, “हमने 2030 विश्व कप के आयोजन के सपने, विचार पर बात की है लेकिन अभी यह काफी दूर है।”

उन्होंने कहा, “पहले हम 2026 विश्व कप के आयोजन को पूरी तैयारी करेंगे और कोशिश करेंगे की यह पारदर्शी हो। इसके बाद ही हम 2030 के बारे में सोचेंगे।”

फीफा अध्यक्ष मंगलवार को यहां पहुंचे थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493