अर्जेटीना ने होंडुरास को हराया, मेसी चोटिल

सैन जुआन, 28 मई (आईएएनएस)। अर्जेटीना के सुपरस्टार फुटबाल खिलाड़ी लियोनेल मेसी को होंडुरास के साथ हुए एक मैत्रीपूर्ण मुकाबले के दूसरे हॉफ में मैदान से बाहर होना पड़ा था।

इस मुकाबले में अर्जेटीना ने प्रतिद्वंद्वी टीम को 1-0 से हराया था। मेसी को पीठ में दर्द की शिकायत हुई थी, जिसके कारण उन्हें मैच से बाहर करना पड़ा।

अर्जेटीना का यह आगामी कोपा अमेरिका टूर्नामेंट से पहले एक मैत्रीपूर्ण मुकाबला था।

मुकाबले के दौरान कमर पर गेंद लगने पर उठे असहनीय दर्द के कारण मेसी मैदान पर गिर पड़े और 64वें मिनट में उनके स्थान पर स्ट्राइकर गोंजालो हिगुएन को टीम में शामिल किया गया।

हिगुएन ने अगले 31वें मिनट में गोल दागा और टीम को जीत दिलाई।

मेसी की इस चोट को गंभीर नहीं माना जा रहा है, लेकिन न खिलाड़ी और कोच किसी भी तरह का खतरा मोल नहीं ले सकते।

ऐसा माना जा रहा है कि टूर्नामेंट में सात जून को चिली से होने वाले पहले मुकाबले में मेसी अपनी टीम के साथ शामिल रहेंगे।

चिली को शुक्रवार को हुए मुकाबले में जमैका से 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493