कजान (रूस), 1 जुलाई (आईएएनएस)। फ्रांस की राष्ट्रीय फुटबाल टीम के कोच दिदिएर देसचाम्प्स का कहना है कि अर्जेटीना के खिलाफ फीफा विश्व कप के प्री-क्वार्टर फाइनल में मिली जीत टीम की क्षमता को दर्शाती है।
वेबसाइट ‘ईएसपीएन’ की रिपोर्ट के अनुसार, फ्रांस ने शनिवार रात कजान एरीना में खेले गए मैच में अर्जेंटीना के 4-3 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
मैच के बाद एक संवाददाता सम्मेलन में देसचाम्प्स ने कहा, “हम इस मैच में एक बेहतरीन अर्जेटीना टीम के खिलाफ थे। हालांकि, हमने दर्शाया कि हम अपनी मेहनत से इस स्तर पर हैं और टीम के खिलाड़ियों ने अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया।”
कोच ने कहा, “हम जब 2-1 से पीछे थे, तो हमारे लिए स्थिति आसान नहीं थी लेकिन हमने फिर भी अपना संघर्ष जारी रखा। इस टीम की मानसिकता शानदार है।”
dharmpath.com dharmpath