अर्जेटीना में पेशेवर फुटबाल खेल सकते हैं रोनाल्डीन्हो

रियो डी जेनेरियो, 7 जुलाई (आईएएनएस)। ब्राजील के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी रोनाल्डीन्हो आने वाले सत्र में अर्जेटीना के किसी क्लब के लिए पेशेवर फुटबाल खेल सकते हैं।

रोनाल्डीन्हो के भाई और एजेंट रोबटरे एसिस ने कहा कि दो बार फीफा प्लेअर ऑफ द इअर और विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रोनाल्डीन्हो अब फ्री एजेंट हैं और किसी भी क्लब के साथ करार कर सकते हैं।

रोनाल्डीन्हो ने हाल ही में मेक्सिको के क्लब क्वेरेतारो के साथ अपना करार समाप्त किया है। रोबटरे ने कहा कि रोनाल्डीन्हो को लेकर वह तुर्की, कतर, साउदी अरब, चीन, ब्राजील और अर्जेटीना के क्लबों से बात कर रहे हैं।

यह पूछे जाने पर कि अर्जेटीना के किस क्लब ने रोनाल्डीन्हो में रुचि दिखाई है तो रोबटरे ने कहा, “अभी कुछ कह नहीं सकते लेकिन एक क्लब की ओर से गम्भीर प्रस्ताव आया है। इस सम्बंध में इसी सप्ताह कोई न कोई फैसला कर लिया जाएगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493