अर्जेटीना विश्व की सर्वश्रेष्ठ टीम : पराग्वे कोच

सैंटियागो, 29 जून (आईएएनएस)। पराग्वे फुटबाल टीम के कोच रामोन डियाज ने कोपा अमेरिका टूर्नामेंट में सेमीफाइनल की प्रतिद्वंद्वी टीम अर्जेटीना की प्रशंसा की है। साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी टीम खिताब जीतने के इरादे से हर मैच खेलेगी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार डियाज ने कहा, “हमें पता है कि हम एक बहुत अच्छी टीम से मुकाबला करने जा रहे हैं। हमारा ध्यान पूरी तरह से इस मैच पर है।”

पराग्वे और अर्जेटीना के बीच सेमीफाइनल मैच मंगलवार को होना है।

डियाज ने अर्जेटीना को दुनिया की सबसे बेहतरीन टीमों में से एक बताया। डियाज के अनुसार अर्जेटीना के कोच गेराडरे मार्टिनो टीम की सबसे मजबूत कड़ी हैं।

डियाज ने कहा, “हम अर्जेटीना की टीम को जानते हैं। हम जीतने के लिए मैदान पर उतरेंगे। हमें मालूम है कि हम एक महान टीम से मुकाबला करने जा रहे हैं, लेकिन हमारी भी टीम उत्साहित है और हम कड़ी चुनौती पेश करेंगे।”

लियोनेल मेसी की विशेष तारीफ करते हुए डियाज ने कहा, “मैं उनके बारे में क्या कह सकता हूं। वह विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493