ब्यूनस आयर्स, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। ब्यूनस आयर्स रग्बी यूनियन (यूआरबीए) ने पुकारा क्लब के प्रॉप चिपरियानो मार्टिनेज को 29 साल के लिए निलम्बित कर दिया है।
मार्टिनेज को विपक्षी खिलाड़ी पर सिर से प्रहार करने के कारण यह सजा मिली है।
मार्टिनेज के सम्बंध में लिए गए फैसले को बुधवार को सार्वजनिक किया गया। मार्टिनेज के क्लब ने यूआरबीए के इस फैसले को स्वीकार कर लिया है।
यह घटना तीन अप्रैल की है। सैन अल्बानो में इंटमिडिएट वर्ग के मुकाबले में सैन अल्बानो के खिलाड़ी पर मार्टिनेज ने सिर से चेहरे पर प्रहार किया था।
इस सम्बंध में जारी चार सेकेंड का वीडियो वॉयरल हो गया था। इसके बाद ही अधिकारियों को मार्टिनेज के खिलाफ फैसला लेना पड़ा था।
यूआरबीए नियमों के मुताबिक अगर कोई खिलाड़ी मैच के दौरान किसी पर सिर से प्रहार करता है तो उस पर आजीवन प्रतिबंध लगाया जाता है।
dharmpath.com dharmpath